Wednesday, May 29, 2019

मोदी-शाह की बैठक में नए चेहरों पर चर्चा, प्रधानमंत्री के साथ 65 मंत्री ले सकते हैं शपथ

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच नई सरकार के गठन को लेकर मंगलवार शाम को 5 घंटे बैठक हुई। भाजपा सूत्रों के मुताबिक, 30 मई को प्रधानमंत्री मोदी के साथ 65 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें 40% नए चेहरे शामिल होंगे। बैठक में अमित शाह के अलावा अकाली दल से हरसिमरत कौर, लोजपा के रामविलास पासवान और युवा नेताओं के नामों पर चर्चा हुई। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 542 में से 303 सीटें जीतकर बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाई। एनडीए को कुल 352 सीटें मिली थीं।

सूत्रों के मुताबिक, नए मंत्रिमंडल में कई दिग्गज और मौजूदा मंत्रियों को दोबारा मौका न देकर नए चेहरों को तरजीह दी जाएगी। हालांकि, लोजपा से रामविलास पासवान और भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता मंत्री बने रह सकते हैं। सहयोगी दलों में शिवसेना और जेडीयू के दो-दो मंत्री बनाए जा सकते हैं। इनमें एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री दर्जा होने की संभावना है।

राजनाथ, गडकरी और सीतारमण को फिर मौका मिल सकता है
इस बार देश को नया वित्त, रक्षा और विदेश मंत्री मिल सकता है। भाजपा अध्यक्ष शाह को मोदी सरकार में बड़ा पद मिल सकता है। वरिष्ठ नेताओं में राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, रवि शंकर प्रसाद, पीयूष गोयल, नरेंद्र सिंह तोमर और प्रकाश जावडेकर को फिर कैबिनेट में जगह मिल सकती हैं। सूत्रों की मानें तो अरुण जेटली पहले ही स्वास्थ्य कारणों के चलते मंत्री पद नहीं लेना चाहते हैं।

मंत्रिमंडल में 25% महिलाएं और 40% विशेषज्ञ हो सकते हैं
संसद के सेंट्रल हॉल में मोदी ने अपने भाषण में यह स्पष्ट कर दिया कि मंत्रियों के नामों के बारे में अटकलें लगाना फिजूल है। नई कैबिनेट का गठन तय मानकों पर ही होगा। इसमें 25% महिलाएं और 40% विशेषज्ञ हो सकते हैं। मोदी मंत्रिमंडल में पहले जिन मानकों को शामिल करते रहे हैं, उनमें वे प्रोफेशनलिज्म, महिला प्रतिनिधित्व, जातीय गणित, शहरी-ग्रामीण तालमेल, विशेषज्ञता, एससी-एसटी प्रतिनिधित्व और घटक दलों की सीटें, युवा एवं वरिष्ठता को प्रमुख तौर ध्यान रखते हैं।

खेल डेस्क. वर्ल्ड कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से करेगा। हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चा 16 जून को होने वाले टीम इंडिया और पाकिस्तान के मैच को लेकर है। वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान अब तक 6 बार भिड़ चुके हैं। सभी में टीम इंडिया जीत हासिल करने में सफल रही है।

इस वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने गईं दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी है। उसके 15 बल्लेबाजों ने अब तक 1573 वनडे खेले हैं। इसमें उन्होंने 41700 रन बनाए हैं। वहीं, पाकिस्तान के इतने ही बल्लेबाज 1056 वनडे में अब तक 25764 रन ही बना पाए।

पिछले एक साल में भारत का सक्सेस रेट 62.96%
दोनों के पिछले एक साल के प्रदर्शन के मामले में भी टीम इंडिया पाकिस्तान से आगे है। पाकिस्तान ने पिछले एक साल में 28 वनडे खेले हैं। इनमें से वह सिर्फ 10 में जीत हासिल करने में सफल रहा है। 16 में उसे हार का सामना करना पड़ा है, यानी उसका सक्सेस रेट 35.71% ही रहा। भारत ने पिछले एक साल में 27 वनडे खेले। इसमें से उसने 17 में जीत हासिल की। 8 मुकाबले में उसे हार मिली, जबकि 2 मैच टाई रहे।

धोनी-विराट ही 10 हजार के पार
टीम इंडिया के 3 खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी 200 से ज्यादा वनडे खेल चुके हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक ही 200 से ज्यादा वनडे खेल पाए हैं। ये दोनों ही अपनी टीम में 5000 से ज्यादा वनडे रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वहीं, भारत की ओर से विराट, रोहित, शिखर धवन और धोनी यह उपलब्धि अपने नाम कर चुके हैं। विराट और धोनी के 10 हजार से भी ज्यादा रन हैं।

No comments:

Post a Comment

新冠灭活疫苗研制企业:年内完成疫苗生产车间建设

  对话北京新冠灭活疫苗研制企业:疫 4月17日中 色情性&肛交集合 国国家统计局公布, 色情性&肛交集合 今年一季度国内生产总值同比下降6.8%。 色情性&肛交集合 中国经济出现季度负增 色情性&肛交集合 长在过去四 色情性&肛交集合 十多年里极为 色情性&肛交集合 罕见。 ...