बिग बॉस 12 में नजर आए क्रिकेटर-एक्टर एस श्रीसंत के फैंस के लिए गुडन्यूज है. अगर सब कुछ सही रहा तो जल्द ही श्रीसंत डांस रियलिटी शो नजर बलिए के नए सीजन का हिस्सा बनेंगे. श्रीसंत ने एक वेबसाइट से बातचीत में कंफर्म किया कि उन्हें पत्नी भुवनेश्वरी श्रीसंत संग टीवी शो 'नच बलिए' में शामिल होने का ऑफर मिला है.
हालांकि शो के ऑफर पर श्रीसंत ने अभी कोई फैसला नहीं लिया है. बकौल श्रीसंत, "ये सच है कि नच बलिए के निर्माताओं ने मुझसे शो के लिए पूछा है. लेकिन मैं अभी भी इस पर विचार कर रहा हूं. मैंने अभी तक इस पर फैसला नहीं लिया है. क्योंकि मैं मैच फिक्सिंग मामले में मिली सजा पर बीसीसीआई के निर्णय का इंतजार कर रहा हूं."
बिग बॉस फेम श्रीसंत ने कहा, "BCCI का आदेश कभी भी आ सकता है और 'नच बलिए' शो लगभग 3-4 महीने तक जारी रहता है. इसलिए, मेरे लिए अभी किसी को भी समय देना मुश्किल है."
गौरतलब है कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने श्रीसंत पर IPL मैच फिक्सिंग मामले में लगा आजीवन बैन को हटाया है. साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई को श्रीसंत के आजीवन बैन पर पुनर्विचार का आदेश भी दिया.
वैसे यह पहली बार नहीं है जब श्रीसंत किसी डांस रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे. बिग बॉस में आने से पहले श्रीसंत ने डांस शो ''झलक दिखला जा'' के प्रतियोगी बने थे. इसके बाद श्रीसंत ने खतरों के खिलाड़ी और बिग बॉस 12 में हिस्सा लिया. श्रीसंत के फैंस उन्हें फिर से टीवी पर देखना चाहते हैं. बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद श्रीसंत की पॉपुलैरिटी में ग्रोथ आई है.
स्पॉटबॉय ने एक रिपोर्ट में बताया है कि सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म को लिखित रूप से सर्टिफिकेशन नहीं मिल पाया था. इस वजह से फिल्म की रिलीज डेट एक हफ्ते आगे खिसकानी पड़ी. रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माताओं ने सेंसर से सुझाए 4 कट के साथ फिल्म सबमिट कर दी थी. लेकिन अब तक फिल्म को सेंसर से सर्टिफिकेट नहीं मिला है. इस बारे में मेकर्स ने CBFC के रीजनल ऑफिसर तुषार कर्माकर को कई फोन कॉल्स और मैसेज भी किए, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया.
स्पॉटबॉय से बातचीत में फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र ने कहा, "इस समय मैं कुछ नहीं जानता. मैं आपको क्या बताऊं." वहीं दूसरे सूत्र का कहना था, "उन्हें भी नहीं पता कि फिल्म तय डेट पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी या नहीं."
रिपोर्ट के मुताबिक़ निर्माताओं को सेंसर की ओर से मौखिक रूप से जवाब मिल गया था. लेकिन बुधवार तक सर्टिफिकेशन को लेकर कोई लिखित जवाब नहीं आने की वजह से निर्माताओं को रिलीज डेट आगे खिसकानी पड़ी. बता दें कि ये दूसरा मौका है जब पीएम नरेंद्र मोदी की रिलीज डेट बदली गई. पहले इसे लोकसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग के बाद 12 अप्रैल को रिलीज किया जाना था. हालांकि बाद में रिलीज डेट वोटिंग से पहले 5 अप्रैल की फिक्स कर दी गई. अब सेंसर की अड़चन की वजह से फिर से पुरानी डेट (12 अप्रैल) पर फिल्म रिलीज करने की तैयारी है.
मूवी पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में भी विशेष याचिका दायर की गई है. जिस पर 8 अप्रैल को सुनवाई होगी. SC में सुनवाई को रिलीज डेट पोस्टपोन होने की दूसरी वजह माना जा रहा है.
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी में प्रधानमंत्री मोदी की भूमिका निभा रहे विवेक ओबेरॉय ने आज तक/इंडिया टुडे से बातचीत में कहा था, "जब चुनाव आयोग को कोर्ट को, मूवी से आपत्ति नहीं है फिर मेरी फिल्म का क्यों विरोध किया जा रहा है." बताते चलें कि कांग्रेस, डीएमके और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना समेत कुछ विपक्षी पार्टियां चुनाव से पहले फिल्म की रिलीज पर आपत्ति जता रहे हैं. दिल्ली और बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज को रोकने की याचिका को खारिज कर दिया है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
新冠灭活疫苗研制企业:年内完成疫苗生产车间建设
对话北京新冠灭活疫苗研制企业:疫 4月17日中 色情性&肛交集合 国国家统计局公布, 色情性&肛交集合 今年一季度国内生产总值同比下降6.8%。 色情性&肛交集合 中国经济出现季度负增 色情性&肛交集合 长在过去四 色情性&肛交集合 十多年里极为 色情性&肛交集合 罕见。 ...
-
मुजफ्फरपुर. सीबीआई को बिहार के मुजफ्फरपुर बालिकागृह (शेल्टर होम ) में किसी लड़की की हत्या के सबूत नहीं मिले हैं। जांच एजेंसी ने बुधवार काे स...
-
Генеральный директор Научно-исследовательского института космического приборостроения Юрий Яскин под предлогом командировки уехал в одну из ...
-
Die Scientology-nahe Swiss Immo Trust AG aus Kaiseraugst ist eine wichtige Akteurin auf dem Basler Immobilienmarkt. Dabei geht die Firma nic...
No comments:
Post a Comment